Rudrapur News: 3 अगस्त को लेंगे नवनिर्वाचित उप-प्रधान शपथ
रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के हाल ही में निर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह तीन अगस्त को संबंधित विकास खंड मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी खंड विकास अधिकारियों को नियमानुसार शपथ ग्रहण की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने बताया कि निदेशक, पंचायतीराज उत्तराखंड के 30 जुलाई 2026 के निर्देशों के क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शासन और राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचनाओं के तहत निर्वाचित एवं निर्विरोध चुने गए सभी उप-प्रधानों को तीन अगस्त को संबंधित विकास खंड मुख्यालयों में शपथ दिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: नवनिर्वाचित उप-प्रधानों की शपथ तीन अगस्त को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.