रुद्रपुर, नवम्बर 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। भारत सरकार की ओर से संचालित आरकेवीवाई योजना के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपयोजना में जनपद ऊधमसिंहनगर के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट, अटल आदर्श विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालयों में मिनी सॉयल टेस्टिंग लैब (किट) की स्थापना के लिए जनपद के 28 विद्यालयों का चयन किया गया था। भारत सरकार के मानक के अनुसार, मिनी सॉयल टेस्टिंग किट जैम पोर्टल के माध्यम से क्रय कर सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है। विद्यालयों में कक्षा 7, 8, 9 व 11 के रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इस किट के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...