रुद्रपुर, अक्टूबर 20 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। शरद ऋतु में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से विमानों के संचालन में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए इंडिगो प्रबंधन ने पंतनगर से दिल्ली और नोएडा के बीच संचालित होने वाली उड़ानों के समय में बदलाव किया है। नया शेड्यूल 25 अक्तूबर से लागू होगा और 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद उड़ानें पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित की जाएंगी। वहीं, हेली सेवाएं अपने निर्धारित समय पर ही संचालित होती रहेंगी। एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि सर्दियों में घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते विमानों के उड़ान भरने और उतरने में परेशानी होती है। इससे उड़ानें रद्द होने की नौबत आती है और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंडिगो ने दिल्ली और नोएडा से पंतनग...