रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। सफाई कर्मचारी संघ ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर खटीमा नगरपालिका परिसर में बुधवार को प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। इसका पूरा दायित्व पालिका प्रशासन का होगा। संघ के शाखा अध्यक्ष ग्रेस देवी और महामंत्री अनिल कुमार ने कहा कि नियमितीकरण, वेतन विसंगति, बकाया भुगतान और अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर कई बार शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इससे पर्यावरण मित्रों में आक्रोश है। संघ ने पर्यावरण मित्रों का नियमितीकरण, आबादी के अनुपात में कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग की है। कर्मचारियों को वर्दी, सुरक्षा उपकरण, नियमि...