Rudrapur News: 19.40 करोड़ की लागत से शिमला-कुरैया मोटर मार्ग का निर्माण शुरू
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। सोमवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने शिमला-कुरैया मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस 8.885 किमी मोटर मार्ग का शिलान्यास पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। जिसका निर्माण कार्य विधिवत रूप से सोमवार से प्रारंभ कराया गया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। बेहड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़कें क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 2.29 करोड़ से सड़क बनेगी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.