रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जन समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण के तहत 18 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।

शिविरों का आयोजन जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों की शिकायतों का पंजीकरण, निस्तारण तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 13 जुलाई को नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज के अंबेडकर भवन वार्ड आठ, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के वार्ड दो स्थित मौर्य धर्मशाला में शिविर आयोजित होंगे। 14 जुलाई को नगर पालिका परिषद नगला के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला, 15 जुलाई को नगर पालिका परिषद किच्छा के...