Rudrapur News: 18 अक्टूबर को होगा सीनियर महिला सेपक टाकरा टीम का चयन
रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। उत्तराखंड सीनियर महिला सेपक टाकरा टीम के चयन के लिए 18 अक्तूबर को रुद्रपुर में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के बाद 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपक टाकरा महिला-पुरुष चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए मध्य प्रदेश भेजा जाएगा। सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव आनंद खांपा ने बताया कि चयन ट्रायल 18 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित खेल किट में पहुंचना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार की जाएगी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बॉक्सिंग : नैनीताल टीम का चयन ट्रायल 18 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.