रुद्रपुर, अगस्त 18 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। पुलिस टीम ने सोमवार शाम प्रतापपुर नंबर सात जोगीठेर निवासी परमजीत कौर पत्नी सोना सिंह के पास से कच्ची शराब बरामद की। एसआई राजेंद्र पंत ने बताया कि गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान परमजीत कौर के पास से 132 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...