रुद्रपुर, सितम्बर 4 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। पुलिस ने 130 ग्राम स्मैक, तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने डैम पार ग्राम गिधौर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गुरदेव सिंह उर्फ टैटू पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम गिधौर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 130 ग्राम स्मैक, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। स्मैक के परिवहन में इस्तेमाल बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस टीम में कोतवाल संजय पाठक, एसआई नवल किशोर, एसआई अनवर अहमद, श्याम सिंह थापा, मोहम्मद इमरान और नवीन जोशी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...