Rudrapur News: 13 से 18 नवंबर के बीच शुरू होगी चीनी मिलों में गन्ने की पेराई
रुद्रपुर, नवम्बर 4 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। जिले की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों में आगामी पेराई सत्र 2026-27 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी चीनी मिलों की मरम्मत और साफ-सफाई का काम शीघ्र पूरा कर 13 से 18 नवंबर के बीच पेराई शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को गन्ना बिक्री में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सहायक चीनी आयुक्त ने किया उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.