रुद्रपुर, नवम्बर 26 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पुलिस ने 11.43 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बुधवार को लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार पुलिस टीम के साथ इंदिरा गांधी खेल मैदान के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.43 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मोहित सागर पुत्र सुरेश कुमार निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...