Rudrapur News: 11 साल बाद खुला मां दुर्गा मंदिर का ताला, पूजा-अर्चना शुरू
रुद्रपुर, अक्टूबर 19 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ग्रामसभा किरतपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में करीब 11 वर्षों बाद दोबारा पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और जिला प्रशासन की पहल के बाद नवरात्र के प्रथम दिन मंदिर का ताला खुलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू होने से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री धीरेंद्र मिश्रा और ग्राम प्रधान आशीष यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मंदिर के इतिहास और विवाद के समाधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में लंबे समय से धार्मिक आयोजन होते रहे थे, लेकिन विवाद के चलते करीब 11 वर्षों तक पूजा-अर्चना बाधित रही। ग्रामीणों के अनुसार, 11 मार्च 2013 को ग्रामवासियों ने सहमति पत्र तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.