Rudrapur News: 11 वर्षीय बालक लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र से 11 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सूर्या इन्क्लेव, रेलवे रोड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में स्कूल जाते समय 12 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, छोटे भाई को घर भेजकर हुआ गायब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.