रुद्रपुर, अगस्त 18 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक को पुलिस ने 1 किलो 46 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार रात एसआई जितेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। नेताजी सुभाष कॉलोनी के पास जब पुलिस टीम पहुंची तो एक युवक पुलिसकमियों को देख भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पीछा कर दबोच लिया। सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित गाईन पुत्र जसवंत गाईन निवासी नेताजी सुभाष कालोनी ट्रांजिट कैंप वार्ड दो बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पन्नी मिला। इसमें एक किलो 46 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह अलग-अलग पन्नी में गांजा डालकर बेचता है। गांजे को तेल मिल और अटरिया वाली पुलिया के विपुल से लाने की बात बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...