रुद्रपुर, जुलाई 30 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। 'हिन्दुस्तान' ओलंपियाड में डायनेस्टी पब्लिक स्कूल छिनकी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि परविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में 'हिन्दुस्तान' अखबार की ओर से ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले 170 छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और परफॉर्मेंस अवॉर्ड प्रदान किए गए। विद्यालय के एमडी धीरेन्द्र चंद्र भट्ट ने कक्षा 10 के छात्र अनुज सिंह गिहार को जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 'हिन्दुस्तान' की ओर से दिए गए 2100 रुपये के पुरस्कार का चेक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं एमडी भट्ट ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में प्रधानाचार्य चंद...