Rudrapur News: 'समाज को धर्म, मर्यादा और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं श्रीराम'
रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर विधानसभा के बागवाला गांव में विधायक शिव अरोरा ने रामलीला मंचन का रविवार को विधिवत शुभारम्भ किया। विधायक ने दीप जलाकर रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि बागवाला गांव में रामलीला के आयोजन में पहुंचे रामभक्तों की उपस्थिति देखकर मन श्रद्धा और आस्था से भर जाता है। यह सुंदर वातावरण दर्शाता है कि सनातन संस्कृति और प्रभु श्रीराम के प्रति लोगों की आस्था कितनी गहरी है। उन्होंने कहा कि बागवाला में रामलीला का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र है। रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती है। यह भी पढ़ें- Badaun News: त्याग, मर्यादा और धर्म का संदेश देता श्रीराम का जीवन : राजीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.