रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: खटीमा। राणा थारू परिषद ने ईसाई धर्म अपनाने वाले थारू समाज के लोगों के थारू जनजाति का प्रमाणपत्र निरस्त करने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मोहम्मदपुर भुड़िया का थारू समाज का एक व्यक्ति लोगों को भ्रमित कर उन्हें ईसाई धर्म ग्रहण करा रहा है। आरोप है कि उसके परिवार का एक व्यक्ति थारू जनजाति का प्रमाणपत्र लगाकर प्रधान बना है। उसका प्रमाणपत्र निरस्त कर उसे प्रधान पद से हटाया जाए। साथ ही उसके परिवार को थारू जनजाति के नाम पर मिल रही सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में परिषद के अध्यक्ष के साथ ओमप्रकाश राणा, राम किशन राणा, बयान सिंह राणा, मिथेलेश राणा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...