Rudrapur News: हेमंत चम्पावत के प्रभारी निरीक्षक एलआईयू बने
रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। विशेष अभिसूचना इकाई नानकमत्ता के प्रभारी हेमंत कुमार भट्ट की चम्पावत जनपद में प्रभारी निरीक्षक एलआईयू के पद पर तैनाती हुई है। शनिवार को उन्होंने अपना कार्यभार सितारगंज में तैनात निरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत को सौंपा। उनके स्थानांतरण पर यहां विदाई दी गई। विशेष अभिसूचना इकाई, एलआईयू कर्मियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर उन्हें विदाई दी। यहां खटीमा अभिसूचना इकाई के प्रभारी मुकेश पाल, एलआईयू सितारगंज इंचार्ज भास्कर बडोला, एलआईयू प्रभारी नानकमत्ता इन्द्र सिंह, आसिफ रजा एलआईयू प्रभारी हल्द्वानी, विशेष अभिसूचना इकाई के हेम जोशी, अंशुल तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.