रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: खटीमा। झनकट के पास शराब भट्टी पर हुड़दंग करने के आरोप में चार युवकों का पुलिस ने चालान किया है। आरोप है कि चारों युवक शराब भट्टी की दुकान पर शराब नशे में आपस मे हाथापाई कर हुड़दंग मचा रहे थे। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस चारों को पकड़कर थाने ले गई। शांति भंग में चालान किया। भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देते हुए उनके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने धीरज भट्ट निवासी सुजिया महोलिया, ओम प्रकाश निवासी राजीव नगर, शिव सिंह राना निवासी मोहम्मद पुर भुड़िया व रवितेज सिंह राना निवासी कुमराह का चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...