Rudrapur News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड में सिटी कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: खटीमा। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में सिटी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को 'हिन्दुस्तान अखबार' की ओर से पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के एमडी प्रवीण उपाध्याय ने कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा श्रृष्टि पाल को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 3100 रुपये का चेक और प्रमाण-पत्र प्रदान किया। वहीं, कक्षा 11 कॉमर्स वर्ग के छात्र अक्षय गोस्वामी को जिले में तृतीय स्थान हासिल करने पर 1100 रुपये का चेक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान ओलंपियाड में सिटी कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.