Rudrapur News: हादसों में सिडकुल कर्मी और स्केटिंग कोच की मौत
रुद्रपुर, जुलाई 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में एक सिडकुल कर्मी और एक स्केटिंग कोच की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पिपली बिलासपुर निवासी 46 वर्षीय छत्रपाल सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह करीब 18 वर्षों से सिडकुल स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार देर शाम ड्यूटी से घर लौटते समय रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Haridwar News: सिडकुल में ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत वहीं रामपुरम, काशीपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.