Rudrapur News: हादसे में बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मी की मौत
रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- Rudrapur News: खटीमा। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चोरगलिया गौलापार, हल्द्वानी के रहने वाले 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट भूड़ महोलिया में एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। शुक्रवार की रात वह पिता का श्राद्ध करने के बाद अपने घर गौलापार से बाइक से खटीमा आ रहे थे। इसी दौरान नानकमत्ता बाईपास के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र अपने पीछे मां और भाई को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके पिता का पूर्व में निधन हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.