रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। पिथौरागढ़ में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सेना के जवान महिमन सिंह चुफाल ने बुधवार देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह ग्राम नलई निवासी रमेश सिंह चुफाल के पुत्र थे और 12 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। हादसे में 20 वर्षीय छात्र धीरज भट्ट की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि बुलेट बाइक सवार सेना के दो जवान 28 वर्षीय महिमन सिंह और राजेश रावत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्राम प्रधान किशन सिंह कार्की ने बताया कि महिमन की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिमन का परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ के हुबली गांव का निवासी है और वर्तमान में नलई गांव में रह रहा है। परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई हैं। उनके पिता एक कंपनी में काम करते हैं। महिमन की शाद...