Rudrapur News: हादसे में घायल महिला श्रमिक की इलाज के दौरान मौत
रुद्रपुर, सितम्बर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। बीते 28 अगस्त को फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही महिला श्रमिक पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गयी। 19 दिन अस्पताल में उपचार के बाद घायल महिला श्रमिक ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, गांव नवदिया चाढपुर बरेली निवासी हरप्रसाद ने तहरीर में कहा है कि भूपो देवी राधे कृष्णा फैक्ट्री में दिहाड़ी मजदूरी करती थी। 28 अगस्त को वह ड्यूटी पूरी कर घर लौटने लगी तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला श्रमिक लहुलूहान हो गयी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 19 दिन इलाज के बाद भूपो देवी की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञातचालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.