Rudrapur News: हादसे में इलेक्ट्रिशियन की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 स्थित बगवाड़ा में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के दौरान हुए सड़क हादसे में इलेक्ट्रिशीयन की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसा 13 जुलाई की शाम हुआ था, जब एक वाहन ने हाइड्रा को टक्कर मार दी थी। काशीपुर-सितारगंज हाईवे प्रालि के इंसिडेंट मैनेजर पवन कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर सड़क प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट) के रखरखाव का कार्य कर रही थी। इसके लिए ओम हाइड्रोलिक, किच्छा से किराये पर हाइड्रा वाहन लिया गया था। सोनभद्र उत्तर प्रदेश निवासी इलेक्ट्रिशियन शिवंज कुमार तमांग हाइड्रा की बकेट में सुरक्षा उपकरणों के साथ खड़े होकर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर रहे थे। आरोप है कि सोमवार शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.