रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। सड़क दुर्घटना में पति की मौत के मामले में पत्नी ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में शारदा दिवाकर निवासी शारदा कॉलोनी रुद्रपुर ने बताया कि उनके पति नरेश दिवाकर अशोका लीलैंड कंपनी में कार्यरत थे। 3 जून को ड्यूटी के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। सोनिया होटल के पास बिलासपुर की ओर से आ रही एक बाइक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि हादसे के बाद आरोपी ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया और अपने वाहन और बीमा संबंधी दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन बाद में कोई सहायता नहीं की। उन्होंने कहा कि वह अकेले परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। कोतवाल प्र...