Rudrapur News: हाईवे पर ट्रैक्टर और बाइक चालक में विवाद, क्रॉस मुकदमा
रुद्रपुर, जुलाई 9 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा क्षेत्र में एनएच-74 स्थित स्वास्तिक धर्मकांटे के पास ट्रैक्टर और बाइक सवार के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी सिरौली कलां, पुलभट्टा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर वह एनएच-74 पर स्वास्तिक धर्मकांटे के पास अपनी बाइक मोड़ने के लिए रुका था। इसी दौरान पीछे से आ रही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर लगने की आशंका होने पर उसने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भागने लगा। विरोध करने पर चालक और उसके साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। वहीं ट्रैक्टर चालक खलीक अहमद पुत्र फरमुद अहमद निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.