Rudrapur News: हाईवे पर गलत दिशा में डंपर दौड़ाने पर चालक पर मुकदमा
रुद्रपुर, जुलाई 31 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा में वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में यातायात पुलिस ने एक डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार चालक का कृत्य गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकता था। रुद्रपुर में यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान एक डंपर चालक गलत दिशा में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। निरीक्षक यातायात शिवराज सिंह बिष्ट की ओर से कोतवाली रुद्रपुर में दी गई तहरीर के अनुसार बीते गुरुवार को को दोपहर 1:35 बजे एमेनिटी स्कूल के निकट रुद्रपुर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन संख्या यूपी25-ईटी-1240 काशीपुर की ओर से रुद्रपुर की ओर विपरीत दिशा में चलता मिला। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मजदूर की मौत के मामले में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.