Rudrapur News: हाईजंप में दिव्या ने जीता गोल्ड मेडल
रुद्रपुर, नवम्बर 4 -- Rudrapur News: खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी, छिनकी फॉर्म की छात्रा दिव्या कापड़ी ने राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेन्द्र चंद्र भट्ट ने कहा कि दिव्या की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.