रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हाईकोर्ट ने किच्छा और सिरौलीकलां नगरपालिकाओं को अलग-अलग रखने के सरकार के निर्णय को बरकरार रखा है। साथ ही मतगणना पर लगी रोक हटाने के आदेश से चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। गुरुवार शाम प्रेसवार्ता में शुक्ला ने बताया कि नगरपालिका चुनाव की मतगणना पर लगी रोक को मुख्य न्यायाधीश की अदालत ने हटा दिया है। अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग को मतगणना की तिथि तय करने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही प्रदेश की अन्य नगरपालिकाओं के साथ किच्छा और सिरौलीकलां में भी चुनाव कराने के पक्ष में थी। आरोप लगाया कि पिछले दो-ढाई वर्षों से कांग्रेस समर्थित लोगों ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर सिरौलीकल...