Rudrapur News: हल्दी घेरा गांव में अजगर पहुंचने से मचा हड़कंप
रुद्रपुर, अगस्त 22 -- Rudrapur News: खटीमा। हल्दी घेरा गांव में आबादी के पास अजगर सांप के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक अजगर को सामने देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित सुरई जंगल में छोड़ दिया। हल्दी घेरा गांव में अखिल भारत सिंह के घर के पीछे खेत में आठ फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सुरई वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल को दी। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और टीम ने सांप को रेस्क्यू कर एक प्लास्टिक के बोरे में बंद कर लिया। जिसे सुरई जंगल के घने इलाकों में ले जाकर छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा शंकर सिंह निखुर्पा, वन वाचर विजेंद्र सिंह राणा आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.