Rudrapur News: हल्की बारिश में ही खुली जल निकासी व्यवस्था की पोल
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। शनिवार को हुई हल्की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ देर की बारिश के बाद ही शहर की कई प्रमुख सड़कें और कॉलोनियां जलभराव और कीचड़ की चपेट में आ गईं। सड़क किनारे बने गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव के कारण फिसलन बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। गांधी पार्क मार्ग, रोडवेज रोड, नगर निगम मार्ग और सिडकुल रोड के कई हिस्सों में पानी भर जाने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। सड़क पर जमा पानी के कारण गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पा रहा है, जिससे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। वहीं, जगतपुरा, मुखर्जी नगर और संजय नगर खेड़ा समेत कई कॉलोनियों में भी जलभराव की समस्या बनी रही। ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.