Rudrapur News: हर गांव में होगा हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ
रुद्रपुर, जुलाई 8 -- Rudrapur News: खटीमा। धर्म जागरण समन्वय के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को सितारगंज रोड पर प्रदेश प्रशासन संपर्क प्रमुख सुधीर बंसल के आवास पर हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि धर्म एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव-गांव में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ के नियमित आयोजन किए जाएंगे। संपर्क प्रमुख बंसल ने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में जिला सहसंयोजक सिकंदर राणा, नगर संयोजक गणेश तिवारी, नगर सहसंयोजक महेंद्र तथा नगर निधि प्रमुख राजेंद्र वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.