Rudrapur News: हरेला पर हरियाली का संकल्प, डीएम ने किया पौधरोपण
रुद्रपुर, जुलाई 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्किंग क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र एवं पंकज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.