Rudrapur News: हरिप्रिया जोशी ने दिया स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त किच्छा का संदेश
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष (दर्जाधारी) हरिप्रिया जोशी ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में पालिका कर्मियों के साथ बैठक कर शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी ली और जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। बैठक में हरिप्रिया जोशी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के पार्कों में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण सुरक्षा में सहयोग करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पर्यटन स्थल पर चलाया सफाई अभियान उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.