रुद्रपुर, सितम्बर 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पूर्व दर्जाधारी अरुण कुमार शुक्ला उर्फ किन्नू शुक्ला ने रविवार को प्रेसवार्ता कर खुद को जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा देने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 सितंबर को फैक्ट्री में कामकाज के दौरान उन्हें चार से पांच बार वीडियो कॉल की गईं। कॉल करने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने कथित तौर पर हथियार दिखाकर उन्हें गोलियों से भूनने की धमकी दी। शुक्ला के अनुसार, इससे पहले भी उन्हें धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को उनकी फैक्ट्री के बाहर 20 से 25 युवक घूमते हुए दिखाई दिए थे। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले सभी युवक मौके से फरार हो गए। शुक्ला ने बताया कि उन्होंने मामले की तहरीर किच्छा कोतवाली में दी है। उन्होंने पुलिस से पूरे घटनाक्रम के पी...