रुद्रपुर, जुलाई 5 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। टनकपुर से तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने पर सिख समाज और संगत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में धन्यवाद बैठक आयोजित की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस सीधी ट्रेन सेवा की मांग कई दशकों से की जा रही थी। ट्रेन के संचालन से अब खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, पीलीभीत, पूरनपुर, बाजपुर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को महाराष्ट्र स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- नांनांदेड़ के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने पर सिख समाज ने जताय...