Rudrapur News: स्वास्थ्य शिविर में 350 लोगों ने कराया पंजीकरण
रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। सिक्स सिग्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में लुकास टीवीएस रुद्रपुर की सीएसआर पहल के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ विधायक शिव अरोरा और गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने किया। द हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट एवं संस्थान के सहयोग से आयोजित शिविर में करीब 350 लोगों ने पंजीकरण कराया। उन्हें निःशुल्क ओपीडी परामर्श, स्वास्थ्य जांच और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं तथा बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की व्यवस्था की गई। जरूरतमंद लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण किट भी वितरित की गईं। उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, हल्द्वानी के चिकित्सक डॉ. भवानी सिंह यादव, डॉ. श्रेया और डॉ. वैशाली पाण्डेय समेत चिकित्सकीय ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.