Rudrapur News: स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन उमड़ी भीड़, 871 मरीजों ने कराया इलाज
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सरकार जनता के द्वार अभियान के तहत उप जिला चिकित्सालय में सोमवार को विशेषज्ञ बहुउद्देशीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। तीन दिवसीय शिविर में पहले ही दिन क्षेत्र के 871 नागरिकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों के परामर्श का लाभ उठाया। सोमवार से आरंभ शिविर में 182 लोगों की बीपी (हाइपरटेंशन) जांच, 162 लोगों की शुगर (डायबिटीज) स्क्रीनिंग, 93 लोगों की मुख कैंसर जांच, 182 महिलाओं की स्तन कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 22 लोगों की टीबी जांच की गई। लैब सेवाओं में 91 एलएफटी, 91 आरएफटी, 67 लिपिड प्रोफाइल और 44 हीमोग्लोबिन जांचें मुफ्त की गईं। 19 गर्भवती महिलाओं की फॉलो-अप एएनसी जांच हुई और 17 नई गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.