रुद्रपुर, जुलाई 28 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एवरेस्ट विजेता तिला सेन को सम्मानित किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओ ने हेपेटाइटस दिवस पर नाटक पेश किया। रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मंगलवार को सम्मान समारोह का शुभारंभ शिक्षक संघ खटीमा की उपाध्यक्ष सुखजीत कौर, जिला पंचायत सदस्य रीता कफलिया, डायरेक्टर वरुण अग्रवाल एवं शिप्रा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। संस्था के डायरेक्टर डा. विवेक अग्रवाल ने तिला सेन को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। संस्थान की प्राचार्य रुचि खुराना ने एवरेस्ट विजेता तिला सेन की उपलब्धि के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को बताया। तिला सेन ने छात्र-छात्राओं को अपनी उपलब्धि के पीछे मेहनत और परिश्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि परिश्रम एवं लगन हो तो जीवन में ...