रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: खटीमा। जासेस क्लब की ओर से रविवार को खटीमा स्थित होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट कंजाबाग में सुरों की कोकिला, स्वर समर्पण गायन प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ऑडिशन में हल्द्वानी, गदरपुर, पंतनगर, किच्छा व टनकपुर आदि के प्रतिभागियों ने सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। प्रतियोगिता का उद्देश्य नई गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें अपनी कला के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देना है। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में असलम कोहरा व रमजीत साहमे उपस्थित रहे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत लोहनी, अनिल गुप्ता, रितु जोशी, साहिल, प्रिंसी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...