Rudrapur News: स्वर समर्पण के ऑडिशन में 30 प्रतिभागियों का चयन
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। जासेस क्लब की ओर से आयोजित स्वर समर्पण, सुरों की कोकिला कार्यक्रम के पहले ऑडिशन में 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया। कंजाबाग स्थित होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के सभागार में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों और गायन प्रतिभा से निर्णायक मंडल एवं मौजूद दर्शकों को प्रभावित किया। ऑडिशन में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 30 प्रतिभागियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्य असलम कोहरा व रंजीत साहमे ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर संगीत साधना के लिए प्रेरित किया। समापन पर क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत लोहानी, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता व सचिव रितु जोशी ने कहा कि भविष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.