रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। शहर के श्रीराम पार्क में नगर निगम की ओर से आयोजित स्वदेशी दीपावली मेले-2026 में रौनक बढ़ने लगी है। मेले में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 430 दुकानों में सजे स्वदेशी उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी मेले का आकर्षण बढ़ा रही हैं। इससे लघु व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बुधवार शाम मेले में पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उनके उत्पादों और कारोबार की जानकारी ली। मेयर विकास शर्मा ने उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया। सीडीओ ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के साथ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हैं। मेयर विक...