Rudrapur News: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालयों में सुबह नौ बजे फहरेगा तिरंगा
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सभागार में एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एडीएम उपाध्याय ने बताया कि 15 अगस्त को सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में डीएम सुबह 9:30 बजे और पुलिस लाइन में सुबह 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 और 15 अगस्त की शाम सभी सरकारी एवं ऐतिहासिक भवनों को रोशनी से सजाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.