रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन बालक व बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया रहे। ओपन बालक वर्ग में खटीमा के पुष्कर चंद ने प्रथम, रुद्रपुर के केशव चंद्रपाल ने द्वितीय और खटीमा के अमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमन कुमार चौथे, विजय रावत पांचवें और पंकज बोरा छठे स्थान पर रहे। ओपन बालिका वर्ग में रुद्रपुर स्टेडियम की खुशबू गोस्वामी ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: क्रॉस-कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम रुद्रपुर स्टेडियम की स...