Rudrapur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर उल्लास, छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस और 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्षेत्र में गुरुवार को देशभक्ति एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीजीआईसी की छात्राओं और जीआईसी के छात्रों ने विद्यालय परिसर से अमरिया चौक (झंडा चौराहा) तक तिरंगा यात्रा निकाली। छात्र-छात्राओं ने पैदल और साइकिल से यात्रा में भाग लिया। इस दौरान पूरा मार्ग 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। इधर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रंगोली और पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में पांच टीमों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ अशोक चक्र का संयोजन कर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। यह भी पढ़ें- भव्य तिरंगा यात्रा ने गोरखपुर में जगाया राष्ट्रभक्ति का जज्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.