Rudrapur News: स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एयरपोर्ट कर्मी सम्मानित
रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर एयरपोर्ट पर यात्री सेवा अभियान-2026 और 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत शनिवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अभियान के समापन पर एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार और डीजीएम अनूप गुप्ता ने हाउसकीपिंग, एमआईएचवाई, सुरक्षा गार्डों और ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और एयरपोर्ट परिसर को स्वच्छ व सुरक्षित बनाए रखना सभी कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक कार्यशैली और जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: सेवा, स्वच्छता और मुस्कान के साथ चला यात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.