Rudrapur News: स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलिस ने 11.50 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को एसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ वार्ड 16 में गश्त कर रहे थे। इस दौरान ऑक्सफोर्ड स्कूल वाली गली में एक घर के बाहर पुलिस ने भीड़ लगी देखी। पुलिस को देखकर वहां खड़े लोग भाग गए। शक होने पर महिला कांस्टेबल ने घर के बाहर एक महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.50 ग्राम स्मैक और पांच सौ रुपये बरामद हुए। महिला ने अपना नाम काजल पत्नी विजय निवासी टीचर्स कॉलोनी किच्छा बताया। पूछताछ में बताया कि वह स्मैक की छोटी पुड़िया बनाकर बेचती है। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.