रुद्रपुर, अगस्त 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल का अभ्यास करने वाले दो खिलाड़ियों का चयन श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में कक्षा छह में हुआ है।चयन से खेल जगत में खुशी खिलाड़ियों के चयन से स्टेडियम के प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। खेलो इंडिया के तहत पिछले कुछ वर्षों से मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल का अभ्यास कर रहे मनवीर वर्मा का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हुआ है। वहीं, मनाश प्रिहार भी मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से फुटबॉल का नियमित अभ्यास करते रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण के दौरान अपने खेल कौशल और प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया।प्रशिक्षकों की बधाई खिलाड़ियों के चयन की जानकारी मिलने पर जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, फुटबॉल ...