Rudrapur News: स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक के तीनों संकाय बीए ,बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश शुरू हो गये। डॉ. दुर्गा तिवारी ने बताया कि प्रथम वरीयता सूची समर्थ पोर्टल एवं महाविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। प्रथम वरीयता सूची के प्रवेश 17 जुलाई से 23 जुलाई तक होंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी स्वप्रमाणित छाया प्रति के साथ प्रवेश समिति के सम्मुख उपस्थित होना है। विलंब से आने पर प्रवेश न मिलने की स्थिति में वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.